ज्वार की समग्र सिफारसें

ज्वार खरीफ की सबसे महत्त्वपूर्ण चारे की फसल है जो सभी तरह की मिट्टी में उगाई जा सकती है। यह पोषक तत्त्वों से भरपूर स्वादिष्ट चारा है, जिसे पशुओं को हरा या सुखाकर व साइलेज बनाकर खिलाया जा सकता है। ज्वार की दो फसलें बीजी जा सकती हैं गर्मी में मार्चअप्रैल तक तथा बरसात में जूनजुलाई तक। मार्च के अन्त में सूडान घास की बिजाई भी सम्भव है, जिसकी कटाई नवम्बर के अन्त तक ली जा सकती है। इस प्रकार चारे की कमी के दिनों में, अर्थात् मईजून और अक्तूबरनवम्बर में, ज्वार हरा चारा देती हैं। एच सी एन की विषाक्तता से बचाने के लिए इसे जूनजुलाई में ही बोएं और सूडान घास को इससे पहले यानि मार्च के अन्त में बोएं।

उन्नत किस्मे: लज़ीज़-37, क्वालिटी गोल्ड, व्हाइट गोल्ड, क्वालिटी-37, क्वालिटी-137, स्वीट कट, प्राइमस्वीट

भूमि खेत की तैयारी: ज्वार की खेती वैसे तो सभी प्रकार की भूमि में की जा सकती है परन्तु अच्छे जल निकास वाली भारी दोमट मिट्टी अधिक अच्छी रहती है। खरपतवार नष्ट करने तथा फसल की अच्छी बढ़वार के लिए खेत को खूब अच्छी तरह तैयार करना चाहिए।

बिजाई का समय: ज्वार की गर्मी की फसल 20 मार्च से 10 अप्रैल तक व मौनसून में पहला मौका मिलते ही बो देनी चाहिए। आमतौर पर 25 जून से 10 जुलाई तक का समय बरसात की फसल के लिए ठीक रहता है। सुडान घास को मार्च के अंत में बोएं।

बीज की मात्रा व बिजाई का तरीका: बीज को बिखेर कर न बोएं। ज्वार के लिए 20 से 24 किलोग्राम व सुडान घास के लिए 12 से 14 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ के हिसाब से लेकर बिजाई 25 सें.मी. के फासले पर कतारों में, डिल या पोरे की मदद से करें।

उर्वरक: कम वर्षा वाले व बारानी इलाकों में बिजाई के समय 20 किलोग्राम नाइट्रोजन (43.5 किल्लेग्राम यूरिया 46%) प्रति एकड़ दें। सारी खाद बिजाई से पहले कतारों में ड्रिल करें। अधिक वर्षा वाले या सिंचित इलाकों में 20 किलोग्राम नाइट्रोजन (43.5 किलोग्राम यूरिया 46%) प्रति एकड़ बिजाई के समय तथा 10 किलोग्राम नाइट्रोजन (22 किलोग्राम यूरिया 46%) प्रति एकड़ बिजाई के एक महीने बाद डालें। सुडान घास के लिये हर कटाई के बाद 10 किलोग्राम नाइट्रोजन (22 किलोग्राम यूरिया 46%) प्रति एकड़ देनी चाहिए।

निराईगुड़ाई: उगने के 15-20 दिन बाद एक बार गुड़ाई करना बहुत अच्छा रहता है। ज्वार में खरपतवारों की रोकथाम के लिये बिजाई के 7 से 15 दिन के अन्दरअन्दर 200 ग्राम एट्राजीन (50% घु.पा.) प्रति एकड़ 250 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें। ऐसा करके खरपतवारों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

सिंचाई: अगेती फसल (मार्चजून) के लिए लगभग 5 सिंचाई करें। एक से दो सिंचाई वर्षा के अनुसार मौनसून (जूनजुलाई) में बोई जाने वाली फसल के लिए ज़रूरी हैं।

हानिकारक कीड़े: ज्वार की फसल को गोभछेदक मक्खी शुरूशुरू में एक महीने पुरानी फसल पर तथा तना छेदक और टिट्टेपूरे वृद्धि काल व छोटी सिट्टे की मक्खी सिद्रे निकलने की अवस्था में हानि पहुंचाती हैं।

गोभच्छेदक मक्खी: यह कीट फसल को मार्च से मध्यमई और मध्यजुलाई से सितम्बर तक हानि पहुंचाता है। इसलिए फसल को मध्यमई से लेकर जून तक बो दें। बीज की 10% अधिक मात्रा प्रयोग में लायें।

तना छेदक: यह ज्वार की फसल का मुख्य हानिकारक कीड़ा है। इसका आक्रमण फसल उगने के 15 दिन बाद शुरू हो जाता है। छोटी फसल में पौधों की गोभ सूख जाती है। बड़े पौधों में इसकी सूण्डियां तने में सुराख बनाकर फसल की पैदावार व गुणों को काफी कम कर देती हैं। ज्वार की फसल काटने के बाद खेतों को अच्छी तरह जोत देना चाहिए व पौधों की बची हुई जड़ों को नष्ट कर देना चाहिए।

बीमारियाँ (लाल धब्बे का रोग): पत्तों के ऊपर टेढ़ेमेढ़े लालभूरे रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। इसके इलाज के लिए ज़मीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ायें और खेत में से बरू घास नष्ट करें।

COMPREHENSIVE RECOMMENDATIONS FOR SORGHUM

Sorghum (Jowar) is the most important fodder crop of the Kharif season and can be grown in all types of soils. It is a nutritious and palatable fodder that can be fed to livestock in green form, dried form, or as silage. Two crops of sorghum can be sown—one in summer from March to April and the other during the rainy season from June to July. Sudan grass can also be sown at the end of March, and its cuttings can be taken until the end of November. In this way, sorghum provides green fodder during fodder-scarce periods, i.e., May–June and October–November.

To avoid HCN toxicity, sorghum should be sown only in June–July, while Sudan grass should be sown earlier, i.e., at the end of March.

Improved Varieties: Lazeez-37, Quality Gold, White Gold, Quality-37, Quality-137, Sweet Cut, Prime Sweet

Land and Field Preparation: Although sorghum can be grown in all types of soils, heavy loam soil with good drainage is best. For effective weed control and good crop growth, the field should be well prepared through proper ploughing and leveling.

Time of Sowing: Summer crop 20 March to 10 April Rainy (monsoon) crop As soon as the first monsoon rains arrive; generally, 25 June to 10 July is suitable

Sudan grass: End of March Seed Rate and Sowing Method Do not sow seeds by broadcasting. Sorghum: 20–24 kg seed per acre Sudan grass: 12–14 kg seed per acre Sow in rows at a spacing of 25 cm using a drill or pora method.

Fertilizer Application: Low rainfall or rainfed areas: Apply 20 kg nitrogen (43.5 kg urea 46%) per acre at sowing. Apply the entire dose before sowing in rows. High rainfall or irrigated areas: Apply 20 kg nitrogen (43.5 kg urea 46%) per acre at sowing and 10 kg nitrogen (22 kg urea 46%) per acre one month after sowing.

Sudan grass: Apply 10 kg nitrogen (22 kg urea 46%) per acre after each cutting.

Weeding and Interculture: One hoeing 15–20 days after emergence is very beneficial. For weed control in sorghum, spray 200 g Atrazine (50% WP) per acre mixed in 250 liters of water within 7–15 days of sowing. This helps in effective weed control.

Irrigation: Early crop (March–June): About 5 irrigations Monsoon crop (June–July): 1–2 irrigations depending on rainfall

Harmful Insects: Sorghum crop is affected by shoot fly in the early stages (up to one month old crop), while stem borer and grasshoppers damage the crop throughout the growth period. Midge fly causes damage at the ear head emergence stage.

Shoot Fly: This pest damages the crop from March to mid-May and from mid-July to September. Therefore, sow the crop from mid-May to June. Use 10% higher seed rate.

Stem Borer: This is the major pest of sorghum. Its attack starts about 15 days after crop emergence. In young crops, the central shoot dries up (dead heart). In older plants, larvae bore into the stem, significantly reducing yield and quality. After harvesting the crop, fields should be well ploughed and remaining roots destroyed.

Diseases (Red Leaf Spot Disease): Irregular red-brown spots appear on the leaves. To manage this disease, improve soil fertility and destroy “baru” grass (weed) from the field

Scroll to Top